जामताड़ा में 10 जून से लगेगा ''''रामायण संस्कार शिविर''''
Published by : UMESH KUMAR Updated At : 02 Jun 2026 9:02 PM
जामताड़ा. 10 जून से 14 जून तक जामताड़ा के गांधी मैदान स्थित क्लब हाउस में 5-दिवसीय विशेष ''रामायण शिविर'' का आयोजन किया जा रहा है.
जामताड़ा. आज के इस आधुनिक और डिजिटल युग में जहां बच्चे तकनीक से तो जुड़ रहे हैं, लेकिन अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और नैतिक मूल्यों से दूर होते जा रहे हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए, विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी द्वारा विशेष रूप से डिजाइन किए गए ””श्री श्री संस्कार केंद्र”” अंतर्गत, आर्ट ऑफ लिविंग परिवार, जामताड़ा ने बच्चों के लिए एक अनूठा उपहार लेकर आया है. 10 जून से 14 जून तक जामताड़ा के गांधी मैदान स्थित क्लब हाउस में 5-दिवसीय विशेष ””रामायण शिविर”” का आयोजन किया जा रहा है. आर्ट ऑफ लिविंग के जिला मीडिया समन्वयक विजय भगत ने यह जानकारी दी. बताया कि इस शिविर का संचालन सुप्रसिद्ध फैकल्टी डॉ संध्या सिन्हा के सानिध्य में किया जाएगा. यह कोर्स मात्र एक कहानी सुनाने का माध्यम नहीं है, बल्कि बच्चों के मानसिक, आत्मिक और चारित्रिक विकास के लिए मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण से तैयार किया गया एक समग्र व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम है. शिविर प्रतिदिन अपराह्न 3:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक चलेगा, जिसमें 7 से 13 वर्ष के बच्चे भाग ले सकते हैं. अभिभावक ऑनलाइन लिंक- https://aolt.in/1021125 पर जाकर या स्थानीय मोबाइल नंबरों 9431951530, 9431942585, 7979950192 पर संपर्क कर अपने बच्चों का पंजीकरण करा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










