मुकम्मल हुआ कुरान, हाफिज अब्दुल रज्जाक सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
मुकम्मल हुआ कुरान, हाफिज अब्दुल रज्जाक सम्मानित

जामताड़ा. श्यामपुर स्थित मदीना मस्जिद में धार्मिक कार्यक्रम हुआ. तरावीह नमाज के दौरान कुरान शरीफ की मुकम्मल तिलावत पूरी की गयी,

विज्ञापन

जामताड़ा. पवित्र रमजान महीने के 27वीं तारीख को शबे कद्र की मुबारक और फजीलत भरी रात के मौके पर श्यामपुर स्थित मदीना मस्जिद में धार्मिक कार्यक्रम हुआ. तरावीह नमाज के दौरान कुरान शरीफ की मुकम्मल तिलावत पूरी की गई, जिसे हाफिज इमाम अब्दुल रज्जाक ने सफलतापूर्वक संपन्न कराई. शबे कद्र की रात इस्लाम में बेहद अहम मानी जाती है और इसी खास रात में कुरान की तिलावत मुकम्मल होना पूरे इलाके के लिए खुशी और बरकत का संदेश लेकर आया. मस्जिद में बड़ी संख्या में रोजेदारों और नमाजियों ने शिरकत की और पूरी रात इबादत, दुआ और तिलावत में गुजारी. कुरान मुकम्मल होने की खुशी में श्यामपुर गांव के लोगों की ओर से हाफिज अब्दुल रज्जाक को नजराना सलामी के रूप में 55,330 रुपये भेंट किए गए. मुशाफा (धार्मिक सम्मान) के तौर पर लगभग 6,000 रुपये भी अर्पित किए गये. मौके पर कमेटी के सदर आबेदिन अंसारी, सचिव आबूल अंसारी, खजांची नसीम अंसारी, उपसदर कयूम अंसारी, जलालउद्दीन, सनाउल, आईनुल, अब्दुल मजीद, फारुख अंसारी, साहाबुद्दीन, अमीर हमजा, मुस्ताक, फुरकान अंसारी, बाबू, सैयब और कलीमुद्दीन उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola