राशन कार्ड धारकों को निर्धारित मात्रा दें अनाज : प्रभारी एमओ

Updated:
विज्ञापन
राशन कार्ड धारकों को निर्धारित मात्रा दें अनाज : प्रभारी एमओ

नारायणपुर.प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रभारी एमओ सह बीडीओ देवराज गुप्ता की अध्यक्षता में जविप्र दुकानदारों की बैठक हुई.

विज्ञापन

नारायणपुर.प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रभारी एमओ सह बीडीओ देवराज गुप्ता की अध्यक्षता में जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों की बैठक हुई. बैठक में राशन वितरण प्रणाली से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. प्रभारी एमओ ने कहा कि सभी राशन दुकानदार यह सुनिश्चित करें कि लाभुकों को निर्धारित मात्रा में और समय पर अनाज मिले. कहा कि किसी भी स्थिति में राशन वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने सभी दुकानदारों को लाभुकों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी पूरा कराने का निर्देश दिया.कहा कि जो लाभुक अयोग्य पाए जाते हैं, उनके नामों को चिह्नित कर राशन कार्ड सूची से हटायें. कहा कि जविप्र की विश्वसनीयता बनाए रखना सभी डीलरों की जिम्मेदारी है. मौके पर मनोज रजक, तारनी पोद्दार, सरफुद्दीन अंसारी, कार्तिक दत्ता, अब्दुल रहीम आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola