ePaper

प्राथमिक शिक्षक संघ ने लोगों से की वोट डालने की अपील

Updated at : 27 May 2024 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ ने लोगों से की वोट डालने की अपील

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने पाॅलिटेक्निक कॉलेज में पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोट देने के बाद मतदाता जागरुकता अभियान चलाया.

विज्ञापन

जामाताड़ा. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने पाॅलिटेक्निक कॉलेज में पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोट देने के बाद मतदाता जागरुकता अभियान चलाया. संघ के प्रमंडलीय राज्य उपाध्यक्ष वाल्मीकि कुमार ने एक जून को लोकसभा चुनाव में मतदाताओं से वोट डालने की अपील की. कहा कि चुनाव में हर एक मत का महत्व होता है. एक-एक मत के अंतर से हार जीत का फैसला होता है. अपनी इच्छा का सरकार बनाने के लिए प्रत्येक मतदाताओं को अपने घरों से निकल कर वोट करने की आवश्यकता है. जिला महासचिव हरि प्रसाद राम ने कहा कि उपायुक्त की ओर से स्वीप के तहत हर क्षेत्र में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. चुनाव आयोग की ओर से दिव्यांग मतदाताओं को मतदान करने के लिए ट्राई साइकिल, वाहन आदि देने के पहल की सराहना की. पूर्व जिला संगठन मंत्री विद्यासागर ने दुमका लोकसभा चुनाव में सभी मतदाताओं से अपील की कि आप जिसे चाहें अपना वोट दें, यह आपका अधिकार है. मौके पर जिला संगठन मंत्री द्वारिका राम, संयुक्त सचिव अमरनाथ दास, प्रवक्ता दिनेश करमाली, पूर्व प्रवक्ता एसएम इमाम, उदय नारायण प्रसाद, अजय कुमार, प्रीति रविकर, दुर्गेश कुमार दुबे, मुकेश कुमार, रविकांत शर्मा, जितेंद्र भगत आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola