आदि कर्मयोगी अभियान के लिए बनायें एक्शन प्लान : डीसी

Updated:
विज्ञापन
आदि कर्मयोगी अभियान के लिए बनायें एक्शन प्लान : डीसी

जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में आदि कर्मयोगी अभियान के तैयारी की समीक्षा हुई.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में आदि कर्मयोगी अभियान के तैयारी की समीक्षा हुई. बैठक में विशेष ग्रामसभा के आयोजन की तैयारियों पर चर्चा हुई. डीसी ने बताया कि जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार आदिवासी बहुल गांवों में आदि सेवा पर्व का आयोजन 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक किया जा रहा है. इस अवधि में विलेज विजन (विलेज एक्शन प्लान ) तैयार किया जा रहा है. डीसी ने विलेज एक्शन प्लान बनाने का निर्देश सभी बीडीओ को दिया. उन्होंने विलेज एक्शन प्लान बनाने से संबंधित कागजात/फोटोग्राफ/आंकड़े कर्मियों के साथ स्वयं एनआइसी में उपस्थित होने को कहा है. कहा कि कम से कम 10 ग्रामों का विलेज एक्शन प्लान बनाना सुनिश्चित करेंगे. मौके पर निदेशक आइटीडीए जुगनू मिंज सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola