सभी बूथों का नजरी नक्शा और ई-मैप करें तैयार : एसडीओ

नारायणपुर. प्रखंड सभागार में मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार की अध्यक्षता में बीएलओ सुपरवाइजरों की बैठक हुई.
नारायणपुर. प्रखंड सभागार में मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार की अध्यक्षता में बीएलओ सुपरवाइजरों की बैठक हुई. बूथवार मतदान केंद्रों की नजरी नक्शा बनाने की समीक्षा की गयी. एसडीओ ने कहा कि मतदान केंद्रों का नजरी नक्शा, वैसे स्थान जहां मतदाताओं की जनसंख्या 1200 से अधिक है. वहां नये मतदान निर्माण के लिए पहल करने, मतदान केंद्रों का ई-मैप, जिओ फेंसिंग मैप और मतदान केंद्र अनुभाग के अनुसार बनाने का निर्देश प्राप्त है. यह सभी काम पूरी निष्ठा के साथ करना है. इस काम में किसी प्रकार का ढुलमुल रवैया बर्दाश्त नहीं होगा. मौके पर सीओ देवराज गुप्ता, बीपीआरओ पानसर मरांडी, जनसेवक राजेंद्र प्रसाद सिंह, जयदेव मुर्मू, महावीर दास, बादल चंद्र दत्त, अमरेंद्र झा मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










