बैठक में दुर्गापूजा की तैयारियों पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन
बैठक में दुर्गापूजा की तैयारियों पर हुई चर्चा

जामताड़ा. श्री श्री दुर्गापूजा समिति मेझिया की बुधवार को दुर्गा मंदिर प्रांगण में बैठक हुई. अध्यक्षता सुभाष मिर्धा ने की.

विज्ञापन

जामताड़ा. श्री श्री दुर्गापूजा समिति मेझिया की बुधवार को दुर्गा मंदिर प्रांगण में बैठक हुई. अध्यक्षता सुभाष मिर्धा ने की. बैठक में चंदा कलेक्शन से लेकर पूजन सामग्री एवं सुरक्षा पर विशेष रूप से चर्चा की गयी. सुभाष मिर्धा ने सभी सदस्यों से कहा कि दुर्गापूजा नजदीक है. इसलिए सभी को तनमन से लग जाना होगा, ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत ना हो. सभी श्रद्धालु शांति से पूजा पाठ कर पाएं. पूजा के सफल संचालन के लिए समिति की ओर से वालंटियर्स की व्यवस्था होगी, जिसमें 20 से 25 युवा सदस्यों का चयन किया जायेगा. शांतिपूर्ण ढंग से पूजा करने के लिए अभिभावकों व बुद्धिजीवियों का एक टीम गठित किया जायेगा. श्री श्री दुर्गा मंदिर मेझिया में पूजा में काफी भीड़ होती है. मौके पर देवशरण मुर्मू, विकास चंद्र मंडल, भागीरथ पंडित, तारा पद मंडल, काजल पंडित, निपेन मंडल, प्रभास गोराई, निखिल मंडल, खोकन दत्त, निमाई मंडल, काजल मंडल, फकीर मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola