जलांई गांव में धर्मराज पूजा की तैयारी जोरों पर

जलांई गांव में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पांच दिवसीय धर्मराज पूजा सह गाजनोत्सव को लेकर तैयारी जोरों पर है.
बिंदापाथर. फतेहपुर प्रखंड के जलांई गांव में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पांच दिवसीय धर्मराज पूजा सह गाजनोत्सव को लेकर तैयारr जोरों पर है. जलांई गांव के धर्मराज पूजा कमेटी के सदस्यों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में भक्त एवं श्रद्धालु धर्मराज भगवान के दरबार में पहुंचेंगे. प्रथा के अनुसार 22 मई से गाजनोत्सव शुरू होगा, जिसमें कलश यात्रा, पूजा अर्चना के साथ मेले का भी आयोजन होगा. वहीं इस वर्ष गाजनोत्सव मंझलाडीह गांव में भी आयोजित होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










