गुड फ्राइडे पर ब्रदर्न एसेंबली चर्च में हुई प्रार्थना सभा

Updated:
विज्ञापन
गुड फ्राइडे पर ब्रदर्न एसेंबली चर्च में हुई प्रार्थना सभा

जामताड़ा. शहर के ब्रदर्न एसेंबली चर्च बुधुडीह में शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. शहर के ब्रदर्न एसेंबली चर्च बुधुडीह में शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. पास्टर ने बताया कि आज के दिन हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम नेकी के रास्ते पर चलें. प्रभु ईसा मसीह के संदेशों को अपनाते हुए उसका पालन करेंगे. अमन चैन कायम रहे, सभी खुशहाल रहे. इसके लिए आज हम सभी यहां प्रार्थना सभा कर रहे हैं. बताया कि यीशु ने पूरी दुनिया को नेकी का रास्ता दिखाया और एक दूसरे से प्रेम करने का संदेश दिया. गुड फ्राइडे यीशु मसीह को सूली पर चढ़ाने की याद में मनाया जाता है. सूली पर चढ़ाए जाने के तीसरे दिन यीशु मसीह के उठने की खुशी में ईस्टर मनाया जाता है. कहा कि दूसरे को क्षमा करें जब आप दूसरों को क्षमा करेंगे तो आपको भी प्रभु यीशु क्षमा करेंगे. परमेश्वर हम पर दया करते हैं, हमारे पापों को क्षमा करते हैं और हमारा उद्धार करते हैं. वहीं गुड फ्राइडे पर प्रार्थना सभा की गयी. बुधुडीह स्थित कब्रिस्तान में मृतकों को याद करने के लिए कैंडिल जलाया गया. मौके पर थियोफिल मुर्मू, आशीष मरांडी, अमोल राय, आजाद मरांडी, कुलदीप मरांडी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola