ePaper

दो मिठाई दुकानों में खराब गुणवत्ता का मिला तेल, कराया नष्ट

Updated at : 20 Sep 2025 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
दो मिठाई दुकानों में खराब गुणवत्ता का मिला तेल, कराया नष्ट

नाला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अपूर्वा मिंज ने पर्व-त्योहार के मद्देनजर मिठाई दुकानों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। कई दुकानों में साफ-सफाई और गुणवत्ता मानकों का उल्लंघन पाया गया। दो प्रतिष्ठानों का प्रयोग किया गया तेल अमानक निकला और नष्ट कराया गया, जबकि कई जगहें एक्सपायरी दूध और दही उपयोग में लाये जा रहे थे। तीन दुकानदारों के रजिस्ट्रेशन दस्तावेज गलत पाए गए, जिनके पीछे स्थानीय स्तर पर गलत रजिस्ट्रेशन बनवाने का मामला था। खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और लाइसेंस संबंधी समस्या पर सिविल सर्जन कार्यालय से सहायता लेने की सलाह दी। दोषी दुकानों को नोटिस भेजा जाएगा।

विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने नाला के विभिन्न प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, तीन का रजिस्ट्रेशन मिला गलत प्रतिनिधि, नाला. फूड सेफ्टी विभाग द्वारा पर्व-त्योहार को ध्यान में रखते हुए लगातार विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है. इसी क्रम में शनिवार को नाला क्षेत्र की कई मिठाई दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों में जांच की गई. मौके पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अपूर्वा मिंज ने मित्रा स्वीट्स, माजी टी शॉप, होटल राज, ऐश्वर्या भंडार, पुष्पा होटल, ग्रीन व्यू होटल, जनता स्वीट्स, शारदा होटल, महादेव ढाबा और उदय स्वीट्स का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकांश प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई मानकों के अनुरूप नहीं पायी गयी. कुछ दुकानों में खाद्य सामग्री तैयार करने में उपयोग किये जा रहे तेल की मशीन से जांच की गई, जिसमें दो प्रतिष्ठानों का तेल अमानक पाया गया और उसे तत्काल नष्ट कराया गया. इसके अलावा कई दुकानों में उपयोग में लाए जा रहे पैक्ड दूध और दही की एक्सपायरी डेट पार पाई गई, जिसे भी नष्ट किया गया. तीन दुकानदारों द्वारा प्रस्तुत किए गए रजिस्ट्रेशन दस्तावेज गलत पाये गये. पूछताछ में बताया गया कि स्थानीय स्तर पर कुछ लोग रजिस्ट्रेशन बनवाने का कार्य करते हैं. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने आम लोगों को ऐसे गुमराह करने वालों से सतर्क रहने की सलाह दी. साथ ही यह जानकारी दी गई कि यदि रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस बनवाने में कोई परेशानी हो तो सिविल सर्जन कार्यालय, जामताड़ा स्थित खाद्य सुरक्षा कार्यालय में संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है. निरीक्षण के दौरान जिन दुकानों में कमियां पायी गयीं, उन्हें नोटिस भेजा जायेगा. मौके पर अरविंद प्रसाद, निकिता मोदी, मनोज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola