पुलिस ने कोयला लोड बाइक व साइकिल किया जब्त

पुलिस ने सोरानपाड़ा गांव के समीप से अवैध कोयला लदा तीन बाइक व एक साइकिल जब्त किया है. बाइक व साइकिल में करीब 12 क्विंटल कोयला लदा था.
बिंदापाथर. पुलिस ने सोरानपाड़ा गांव के समीप से अवैध कोयला लदा तीन बाइक व एक साइकिल जब्त किया है. बाइक व साइकिल में करीब 12 क्विंटल कोयला लदा था. पुलिस को देख बाइक चालक मौके से भागने में सफल रहे. बिंदापाथर थाना प्रभारी बालाजी राजहंस ने बताया कि गश्ती के क्रम में देखा कि सोरानपाड़ा गांव के समीप चितरा की ओर से कोयला लोड बाइक आ रही थी. पुलिस को देखकर बाइक चालक बाइक छोड़कर भाग निकला. बाइक व कोयला को जब्त कर लिया गया है. प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




