बारमेशिया गांव के विद्यालय में पीएम जनमन शिविर का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
बारमेशिया गांव के विद्यालय में पीएम जनमन शिविर का आयोजन

शिविर के दौरान आये हुए लोगों से कुल 106 आवेदन सभी विभागों के स्टॉल से प्राप्त किये गए.

विज्ञापन

कुंडहित. पीएम जनमन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत गुरुवार को प्रखंड के कुंडहित पंचायत अंतर्गत बारमेशिया गांव के विद्यालय में शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मुख्य रूप में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सत्य प्रकाश, बीडीओ जमाले राजा, सीओ सीताराम महतो, पर्यवेक्षक प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ विनय कुमार उपस्थित थे. शिविर के माध्यम से विशेष रूप से पीवीटीजी समुदायों को सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित किया गया. वहीं आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवासी प्रमाण पत्र, खाद्य एवं पोषण राशन कार्ड, पोषण योजनाएं, स्वास्थ्य एवं बीमा, पीएम मातृ वंदना योजना, टीबीमुक्त भारत, निःक्षय पोषण योजना, मिशन इंद्रधनुष, वित्तीय समावेशन- पीएम जनधन योजना, मुद्रा योजना, स्टैंडअप इंडिया, वन धन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, कृषि एवं आजीविका, पीएम किसान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मनरेगा आदि योजनाओं का स्टॉल भी लगाया गया. इस संबंध में धरती आबा अभियान, जागरूकता और लाभ संतृप्ति शिविर नामक अभियान शुरू किया गया है. शिविर के दौरान आये हुए लोगों से कुल 106 आवेदन सभी विभागों के स्टॉल से प्राप्त किये गए. मौके पर मुखिया बिमला हांसदा, एमओ संजय कुमार, बीपीओ गोविंद प्रसाद घोष, अनूप मंडल, लिपिक अबरार अहमद खान, जनसेवक रंजीत मरांडी, चंचल दास, मनोरंजन मिर्धा, देवराज तिवारी सहित लाभुक एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola