ePaper

पीएम व अबुआ आवास निर्माण में लायें तेजी : बीडीओ

Updated at : 07 Nov 2025 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम व अबुआ आवास निर्माण में लायें तेजी : बीडीओ

जामताड़ा. प्रभारी बीडीओ अविश्वर मुर्मू की अध्यक्षता में पंचायत कर्मियों की बैठक हुई.

विज्ञापन

जामताड़ा. प्रभारी बीडीओ अविश्वर मुर्मू की अध्यक्षता में पंचायत कर्मियों की बैठक हुई. बैठक में मनरेगा, अबुआ व प्रधानमंत्री आवास, पशुधन योजना, कल्याण की योजनाओं की समीक्षा की गयी. प्रभारी बीडीओ ने स्पष्ट कहा कि अबुआ आवास योजना में किसी भी परिस्थिति में मास्टर रोल शून्य नहीं होना चाहिए. यदि ऐसा पाया जाता है तो इसके लिए सीधे संबंधित पंचायतों के कनीय अभियंता उत्तरदायी होंगे. उन्होंने चल रही सभी योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया. समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि कई आवासों का कार्य अब भी अधूरा है. संबंधित पंचायत सचिवों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय किश्त के भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए. आंबेडकर आवास की राशि का त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने की बात कही. मौके पर प्रधान लिपिक उदय शंकर, नईम अंसारी, बीपीओ गोविंद कुमार, आवास समन्वयक राकेश महतो, एइ मनोज कुमार मुर्मू, जेइ प्रशांत कुमार, शेर मोहम्मद, मुकेश कुमार, उत्तम शर्मा, करन दास सोरेन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola