पीएलवी ने योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
पीएलवी ने योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक

कुंडहित. पारा लीगल वॉलंटियर्स लोगों को निशुल्क व सहज सुलभ न्याय उपलब्ध कराने को लेकर जागरुकता अभियान चला रहे हैं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुंडहित. पारा लीगल वॉलंटियर्स लोगों को निशुल्क व सहज सुलभ न्याय उपलब्ध कराने को लेकर जागरुकता अभियान चला रहे हैं. पंचायत स्तर पर नियुक्त पीएलवी प्रत्येक रविवार और बुधवार को गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को उनके विधिक अधिकारों तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक कर रहे हैं. रविवार को पीएलवी गोराचांद सिंह एवं सीमा घोष ने महुला गांव में लोगों को कानूनी सहायता की जानकारी दी. इस दौरान ग्रामीणों को नशा मुक्ति, बाल श्रम, बाल विवाह, दिव्यांगजन सहायता, पेंशन योजना आदि के बारे में जानकारी दी. जरूरतमंद व्यक्ति डीएलएसए की सहायता प्राप्त करने के लिए निशुल्क टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क कर सकते हैं या अपने क्षेत्र के पीएलवी के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola