जामताड़ा में महिला सुरक्षा को लेकर पिंक पेट्रोलिंग शुरू

Updated:
विज्ञापन
जामताड़ा में महिला सुरक्षा को लेकर पिंक पेट्रोलिंग शुरू

जामताड़ा. शहर में महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है.

विज्ञापन

महिला पुलिस कर्मी स्कूटी से शहर में करेंगीं पेट्रोलिंग प्रतिनिधि, जामताड़ा. शहर में महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है. पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता के निर्देश पर महिला थाना प्रभारी सीमा कुमारी ने शहर में पिंक पेट्रोलिंग का शुभारंभ किया. महिला पुलिस कर्मी स्कूटी के माध्यम से शहर में पेट्रोलिंग करेंगी. महिला थाना प्रभारी सीमा कुमारी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर शहर के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पिंक पेट्रोलिंग की शुरुआत की गयी है. महिला पुलिस कर्मी शहर के प्रमुख क्षेत्रों में पेट्रोलिंग करेंगी और महिलाओं की सुरक्षा पर नजर रखेंगी. किसी भी तरह की घटना की सूचना पर तुरंत कार्रवाई करेंगी. अक्सर देखा जाता है कि स्कूल, कॉलेज के बाहर लड़के बाइक से रेसिंग करते हैं और लड़कियों को परेशान भी करते हैं. जामताड़ा में पिंक पेट्रोलिंग की शुरुआत होने से महिलाओं में काफी खुशी है. क्योंकि जिले में यह पहली बार हुआ है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस पेट्रोलिंग करेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola