पिकअप वैन सड़क पर पलटी, मछली बिखरी

मिहिजाम. आसनसोल से बिहार के लखीसराय को जा रही मछली लदी पिकअप वैन जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य पथ पर गोरायनाला के निकट पलट गयी.
मिहिजाम. प. बंगाल के आसनसोल से बिहार के लखीसराय को जा रही मछली लदी पिकअप वैन जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य पथ पर गोरायनाला के निकट पलट गयी. हालांकि घटना में कोई चोटिल नहीं हुआ है. घटना से वाहन पर लदी मछलियां सड़क पर बिखर गयी थी. घटना मंगलवार की रात्रि करीब 11 बजे के करीब हुई है. मालूम हो कि आसनसोल से बिहार व झारखंड के कई स्थानों के लिए रोजाना मिहिजाम होकर मछली लदी पिकअप वैन रात्रि में सरपट सड़क पर दौड़ती है. मछली लदे इन वाहनों की रफ्तार काफी तेज होने से अक्सर सड़क दुर्घटना होती है, लेकिन इन वाहनों के रफ्तार पर कोई नियंत्रण नहीं लगाया जाता है. रात्रि गश्त करने वाली पुलिस भी इस पर मूक दर्शक बनी रहती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










