शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी से लोग परेशान

Updated at : 25 Apr 2024 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी से लोग परेशान

मिहिजाम में गुरुवार को पारा 45 डिग्री तक पहुंचा

विज्ञापन

मिहिजाम. शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है. लगातार बढ़ रही गर्मी से लोग घरों में कैद रहने को विवश हैं. गुरुवार को पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया. लू चलने से हालात और भी बेकाबू है. सुबह के नौ बजते ही लोगों का सामना गर्म हवा से करना पड़ता है, जिसका परिणाम है कि लोग जल्द से जल्द अपना काम निपटा कर घर वापस लौटने की चाह रखते हैं. गर्मी के कारण बाजार में भी सन्नाटे का माहौल देखा जा रहा है. बाजार में दिन में भीड़-भाड़ का माहौल नहीं रहता है. सड़कें सुनी रहती है. वाहनों का आवागमन भी धीमा हो गया है. गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थ का सहारा ले रहे हैं. बढ़ती गर्मी से निजात पाने के लिए मिट्टी के सुराही व घड़ा की बिक्री बढ़ी है. अत्यधिक तेज धूप व गर्म हवा से प्रभावित लोगों की संख्या भी बढ़ रही है. निजी चिकित्सा केंद्रों में ऐसे मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola