लोगों ने राशन कार्ड, गैस कनेक्शन के लिए दिये आवेदन

नारायणपुर. बूटबेरिया पंचायत अंतर्गत धोबना गांव में शुक्रवार को पीएम जनमन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शिविर लगाया गया.
नारायणपुर. बूटबेरिया पंचायत अंतर्गत धोबना गांव में शुक्रवार को पीएम जनमन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शिविर लगाया गया. शिविर का प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया. विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया. शिविर में कास्ट एवं डोमिसाइल सर्टिफिकेट, राशन कार्ड, गै�� कनेक्शन, पीएम मातृवंदना योजना, टीबी मुक्त भारत, नि:क्षय पोषण, पीएम जनधन योजना, स्टैंडअप इंडिया, मुद्रा योजना, वन धन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, केसीसी, पीएम किसान, मनरेगा के लाभ के लिए आवेदन प्राप्त हुए. कुछ आवेदनों का त्वरित ऑन द स्पॉट समाधान किया गया. मौके पर सीआइ निरंजन मिश्रा, प्रखंड समन्वयक नरेश सोरेन, उदय ओझा, अमित कुमार, पंचायत समिति सदस्य दिलीप मुर्मू, रोजगार सेवक अनिल चौधरी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










