भूमि विवाद का कराया गया शांतिपूर्ण समाधान

Updated:
विज्ञापन
भूमि विवाद का कराया गया शांतिपूर्ण समाधान

भूमि विवाद का कराया गया शांतिपूर्ण समाधान

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मिहिजाम. मिहिजाम थाना क्षेत्र के बड़जोरा में रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता अल्ताफ अंसारी की मध्यस्थता से दो पक्षों के बीच लंबे समय से चला आ रहा भूमि विवाद आपसी सहमति से सुलझ गया. रास्ता निकालने को लेकर उपजे इस विवाद के कारण परिवारों में तनाव रहता था. अल्ताफ अंसारी ने दोनों पक्षों को साथ बैठाकर बातचीत से विवाद का शांतिपूर्ण समाधान कराया, जिससे क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण माहौल बहाल हो गया. डीएलएसए की टीम ने ग्रामीणों को निःशुल्क कानूनी सहायता योजनाओं और कानूनी सेवा प्राधिकार की भूमिका की जानकारी दी. टीम ने बताया कि जरूरतमंद व्यक्ति बिना किसी शुल्क के डीएलएसए से विधिक सलाह और सहायता प्राप्त कर सकता है. अल्ताफ अंसारी ने धैर्य और बातचीत से समस्याओं का समाधान खोजने पर जोर दिया, जिससे अदालतों का बोझ कम हो और गांवों में शांति कायम रहे. विवादित भूमि की माप-जोख के आधार पर रास्ते की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा. गांव के लोगों ने इस पहल और विधिक जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की, जिससे भाईचारे की भावना और कानून के प्रति जागरूकता बढ़ेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola