वाहन के धक्के से एक शख्स घायल, धनबाद रेफर

लोकनियां गांव में वाहन को रोकने के दौरान एक व्यक्ति घायल हो गये. परिजनों ने घटना के बाद घायल को उपचार के लिए सीएचसी लाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को धनबाद रेफर कर दिया गया.
नारायणपुर. थाना क्षेत्र के लोकनियां गांव में वाहन को रोकने के दौरान एक व्यक्ति घायल हो गये. परिजनों ने घटना के बाद घायल को उपचार के लिए सीएचसी लाया, जहां चिकित्सक ने घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कर धनबाद रेफर कर दिया. बताया कि चार पहिया वाहन लोकनियां गांव में एक बकरी को धक्का मार कर भाग रहा था, जिसे देख लोकनियां गांव के रूबीलाल सोरेन ने उक्त वाहन को रोकने की कोशिश की, तभी वाहन ने रूबीलाल सोरेन को धक्का मार दिया. इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद वाहन मौके से फरार हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










