एक लाख सात हजार बच्चों को मिलेगी यूनिफॉर्म की राशि

जामताड़ा. जिले में सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए यूनिफॉर्म खरीद की राशि उनके बैंक खातों में पहुंचाने की प्रक्रिया तेज हो गयी है.
संवाददाता, जामताड़ा. जिले में सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए यूनिफॉर्म खरीद की राशि उनके बैंक खातों में पहुंचाने की प्रक्रिया तेज हो गयी है. शैक्षणिक सत्र 2025-2026 की शुरुआत के छह माह बाद राज्य शिक्षा विभाग ने जिले को फंड जारी कर दिया है. कक्षा एक से आठ तक एक लाख सात हजार बच्चों को 600 रुपया प्रदान किया जायेगा. जानकारी के अनुसार, जल्द ही कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों के खाते में राशि भेजने की प्रक्रिया विभाग की ओर से की जा रही है, जबकि कक्षा एक व दो के बच्चों के यूनिफॉर्म के लिए राशि किसे दी जायेगी, इस पर भी विभाग विचार कर रहा है. बताया जाता है कि पिछले वर्ष की तरह कक्षा एक व दो के बच्चों का यूनिफाॅर्म किसी एसएचजी ग्रुप के माध्यम से खरीदारी कर वितरण किया जा सकता है. हालांकि इस पर विचार किया जा रहा है. अक्तूबर के अंत तक राशि हस्तांतरित कर दी जायेगी, ताकि सर्दी से पहले सभी छात्र नयी यूनिफॉर्म पहन सकें. बता दें कि राज्य स्तर पर सरकारी स्कूलों के 15 लाख बच्चों का लाभ मिलेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




