प्रखंड प्रमुख के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Updated:
विज्ञापन
प्रखंड प्रमुख के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज

जामताड़ा. सदर प्रखंड प्रमुख लुखुमुनी सोरेन के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पंचायत समिति की विशेष बैठक में मतदान के माध्यम से निरस्त हो गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. सदर प्रखंड प्रमुख लुखुमुनी सोरेन के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पंचायत समिति की विशेष बैठक में मतदान के माध्यम से निरस्त हो गया. एसडीओ अनंत कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कुछ सदस्यों ने प्रमुख के कार्यशैली पर सवाल उठाए, जबकि कुछ ने उनके पक्ष में मजबूत तर्क दिए, लेकिन चर्चा किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी. इसके बाद मतदान प्रक्रिया अपनाई गई. एसडीओ अनंत कुमार ने बताया कि पंचायत समिति में कुल 34 सदस्य हैं, जिनमें से 31 सदस्य इस विशेष बैठक में उपस्थित थे. मतदान में 17 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया, जबकि 8 ने विरोध में मतदान किया. 6 वोट विभिन्न तकनीकी कारणों से अमान्य कर दिए गए. पंचायत समिति नियमावली के अनुसार, अविश्वास प्रस्ताव पारित करने के लिए कम से कम 25 सदस्यों का समर्थन आवश्यक था. आवश्यक संख्या नहीं मिलने के कारण प्रस्ताव खारिज कर दिया गया और प्रमुख लुखुमुनी सोरेन कुर्सी पर बनी रहीं. एसडीओ ने औपचारिक रूप से प्रस्ताव खारिज होने की घोषणा करते हुए सभी उपस्थित सदस्यों से आपसी मतभेद भुलाकर विकास की दिशा में मिल-जुल कर काम करने की अपील की. प्रमुख लुखुमुनी सोरेन ने इस निर्णय को लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि वे सभी सदस्यों को साथ लेकर चलना चाहती हैं. मौके पर उपप्रमुख नरेश तुरी समेत अन्य पंसस मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola