वाहन की चपेट में आने से भांजे की मौत व मामा घायल

बिंदापाथर थाना क्षेत्र के भेलाडंगाल-लकड़ाकुंदा गांव के बीच सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया.
बिंदापाथर. मुर्गाबनी-राजनगर मुख्य मार्ग पर बिंदापाथर थाना क्षेत्र के भेलाडंगाल-लकड़ाकुंदा गांव के बीच सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान बिंदापाथर थाना क्षेत्र के कड़ैया गांव निवासी रोथिन बाउरी (22 वर्ष) के रूप में हुई है. जबकि घायल युवक मृतक के मामा देवघर जिला के सटकी गांव निवासी विक्रम बाउरी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, मामा-भांजा एक ही बाइक पर सवार होकर देवघर जिला के सटकी गांव से बिंदापाथर थाना क्षेत्र कड़ैया गांव जा रहे थे. विपरीत दिशा में जा रहे एक मालवाहक चारपहिया वाहन की चपेट में आ गये. इससे घटनास्थल पर ही रोथिन बाउरी की मौत हो गयी. जबकि विक्रम बाउरी गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर बीडीओ प्रेम कुमार एवं बिंदापाथर थाना प्रभारी कुंदन कुमार वर्मा घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेजे जाने की तैयारी में थे. दुर्घटना इतना दर्दनाक था कि वाहन मृतक युवक को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया, जिससे उसका सिर पूरी तरह से कुचल गया. घटना के बाद बिंदापाथर पुलिस ने मुर्गाबनी मोड़ के समीप एक छोटा पिकअप वैन को पकड़ा है. हालांकि पुलिस ने अब तक पुष्टि नहीं की है. बिंदापाथर थाना प्रभारी कुंदन कुमार वर्मा ने बताया कि घायल को सदर अस्पताल भेजा गया है, जबकि मृतक को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेजा जा रहा है. धक्का मारने वाले वाहन को पकड़ लिया गया है. वहीं फतेहपुर बीडीओ प्रेम कुमार ने मृतक परिवार को दिलासा देते हुए कहा कि सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




