दुर्गा मंदिरों व पंडालों में नवपत्रिका स्थापित

कुंडहित. पवित्र जलाशयों से सोमवार को कलश में जल भरकर लाया गया. नवपत्रिका दुर्गा मंदिरों एवं पंडालों में स्थापित की गयी.
कुंडहित. पवित्र जलाशयों से सोमवार को कलश में जल भरकर लाया गया. इसे दुर्गा मंदिरों एवं पंडालों में नवपत्रिका के रूप में स्थापित की गयी. महासप्तमी के दिन कलश स्थापित होते ही पूरा क्षेत्र मां दुर्गा के मंत्रों से गुंजायमान हो उठा. बनकाठी, डुमरा, पालाजोड़ी, गड़जोड़ी, खाजुरी, अमलादही, बाबपुर, अम्बा, बुरारडीह, नगरी, बागडेहरी, सटकी, आमडुबी सहित तमाम दुर्गा मंदिरो में मां के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की विधिवत पूजा हुई. इसके साथ ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गयी. गौरतलब है कि कुंडहित के 20 व बागडेहरी थाना क्षेत्र में सात दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा की आराधना हो रही है. डोली में नवपत्रिका व कलश में जल भरकर देवी दुर्गा के साथ जयकारे के साथ उनका आह्वान किया गया. यात्रा के शक्ल में ढ़ोल, मांदर, शंख और विशेष तौर पर ऊलु ध्वनि के साथ दुर्गा मंदिर पहुंचा. स्थानीय प्रशासन की ओर से पूरे प्रखंड में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने का प्रयास किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










