नाला : ईद पर दिया आपसी प्रेम, भाईचारे का संदेश

Updated:
विज्ञापन
नाला : ईद पर दिया आपसी प्रेम, भाईचारे का संदेश

नाला. थाना क्षेत्र के गोपालपुर, सुल्तानपुर में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईद उल फितर का पर्व मनाया.

विज्ञापन

नाला. थाना क्षेत्र के गोपालपुर, सुल्तानपुर, कास्ता, चिचुड़बिल, टेसजोड़िया, बामनडीहा, बंदरडीहा, लछुरायडीह, शहरजोड़ी आदि गांवों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद पर्व को मनाया. सुबह होते ही मुस्लिम समुदाय के लोग ने ईदगाहों में नमाज अदा की. जहां सभी ने अमन, शांति और तरक्की की दुआ मांगी. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. बच्चे नये कपड़े पहनकर और खिलौनों के साथ ईद की खुशियां मनाई. फतेहपुर में मना ईद-उल-फितर का पर्व फतेहपुर. प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया गया. खिजुरिया, फतेहपुर, बनगढ़ी, बामुनडीहा, अंधारो, दुधानी, भागूपाड़ा आदि मुस्लिम बहुल गांवों में सुबह से ही ईद की रौनक देखने को मिली. सभी ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्र होकर नमाज अदा की. एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी. खिजुरिया जामा मस्जिद ईदगाह में हाफिज जलालुद्दीन अंसारी की अगुवाई में ईद की नमाज अदा की गयी. ईदगाहों में लोगों ने देश की उन्नति, शांति, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए प्रार्थना की.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola