एइ-जेइ बागवानी योजना की नियमित करें निगरानी : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
एइ-जेइ बागवानी योजना की नियमित करें निगरानी : बीडीओ

नारायणपुर. प्रखंड सभागार में मंगलवार को बीडीओ मुरली यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई.

विज्ञापन

नारायणपुर. प्रखंड सभागार में मंगलवार को बीडीओ मुरली यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई. बीडीओ ने कहा कि अबुआ और पीएम आवास योजना में मजदूरी भुगतान के लिए नियमित रूप से डिमांड करें. लंबे समय से पेंडिंग मनरेगा की योजनाओं को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करते हुए क्लोज करें. मिट्टी मोरम की योजना को शीघ्र चालू करना है, बरसात का समय है. मनरेगा की वैसी योजनाएं जो लंबे समय से संचालित है. उसे शीघ्र क्लोज करें. योजनाओं का स्थल और भौतिक सत्यापन के बाद ही एइ व जेइ योजना स्वीकृत करें. किसी भी स्थिति में बिना काम के राशि नहीं निकालनी चाहिए. बागवानी योजना का नियमित रूप से निगरानी करें. मनरेगा की योजनाओं में महिला मजदूरों की भागीदारी सुनिश्चित करें. एसटी और एससी परिवार के मनरेगा मजदूरों को रोजगार देना है. मौके पर बीपीओ वाणीव्रत मित्रा और करुणा कुमारी, एइ कुमार अनुराग, जेइ राहुल कुमार सिन्हा, जितेंद्र टुडू, सुमन पंडित, कैलाश कुमार, रवि उरांव, अमित कुमार, रोजगार सेवक इदरीश अंसारी, राधेश्याम पंडित, अनिल चौधरी, मो सुल्तान, सुमंत दास समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola