मनरेगा के रोजगार सेवकों को मिलेगा इपीएफ का लाभ

Updated:
विज्ञापन
मनरेगा के रोजगार सेवकों को मिलेगा इपीएफ का लाभ

नारायणपुर. मनरेगा में काम कर रहे ग्राम रोजगार सेवकों के लिए राहत भरी खबर है. ग्राम रोजगार सेवकों को ईपीएफ (कर्मचारी भविष्य निधि) का लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नारायणपुर. मनरेगा में काम कर रहे ग्राम रोजगार सेवकों के लिए राहत भरी खबर है. ग्राम रोजगार सेवकों को ईपीएफ (कर्मचारी भविष्य निधि) का लाभ मिलेगा. यह लाभ प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत मिलेगा. इसमें 1 लाख रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को 15 हजार रुपये तक का वित्तीय प्रोत्साहन शामिल है. इसके लिए प्रखंड कार्यालय ने सभी रोजगार सेवकों से आवश्यक कागजात लेना आरंभ कर दिया. अब उनके मानदेय का निश्चित हिस्सा सरकार के इपीएफ खाते में कटकर जमा होगा. इसका लाभ रोजगार सेवकों को सेवानिवृत्ति के समय में आसानी से मिल पायेगा. विदित हो कि मनरेगा में रोजगार सेवक का सेवा दिए करीब 16-17 वर्ष हो गए उन्हें ऐसी सुविधा पहले नहीं थी, लेकिन लगातार आंदोलन में जाने के बाद सरकार के स्तर से इन्हें यह लाभ देने की योजना बनी है. शनिवार को बीपीओ कार्यालय में प्रखंड के तमाम रोजगार सेवकों ने अपनी सारी फॉर्मेलिटी पूरी की. योजना आरंभ होने से रोजगार सेवक संघ ने प्रसन्नता व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola