मंत्री जानबूझकर करते हैं बयान बाजी : हरिमोहन मिश्रा

Updated:
विज्ञापन
मंत्री जानबूझकर करते हैं बयान बाजी : हरिमोहन मिश्रा

जामताड़ा. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह गोड्डा जिला प्रभारी हरिमोहन मिश्रा ने पत्रकार वार्ता की

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह गोड्डा जिला प्रभारी हरिमोहन मिश्रा ने पत्रकार वार्ता की. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी पर सामाजिक समरसता बिगाड़ने, ओछी राजनीति करने और सामाजिक माहौल को खराब करने का आरोप लगाया. उन पर कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि मंत्री ने सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से बयान बाजी करते रहते हैं. उनके इस तरह के बयान से कभी हिंदुओं की भावना आहत होती है तो कभी आदिवासी की और कभी मुस्लिम समाज के लोगों को ग्लानि महसूस होती है. एकमात्र ऐसे नेता हैं जो जानबूझकर ऐसे बयान बाजी करते हैं, ताकि सस्ती लोकप्रियता हासिल कर सकें. हमेशा धर्म विरोधी बयान देते हैं और फिर बाद में पलट जाते हैं. वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अब्दुल रकीब रहमानी ने भी मंत्री के बयान पर आपत्ति जतायी है. बता दें कि पिछले दिनों मंत्री ने रामनवमी व ईद पर डीजे नहीं बजने की बात कही थी. फिर बाद में मंत्री ने रामनवमी में डीजे बजने की बात पर सहमति जतायी थी.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola