मंत्री ने तिलकधारी सिंह के निधन पर जताया शोक

Updated:
विज्ञापन
मंत्री ने तिलकधारी सिंह के निधन पर जताया शोक

जामताड़ा. कोडरमा के पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता तिलकधारी सिंह के निधन पर मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

विज्ञापन

जामताड़ा. कोडरमा के पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता तिलकधारी सिंह के निधन पर मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने गहरा शोक व्यक्त किया है. मंत्री ने कहा तिलकधारी बाबू का जाना अपूरणीय क्षति है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है. तिलकधारी बाबू मेरे लिए किसी अभिभावक से कम नहीं थे. दो दिन पूर्व ही मैं उनसे मिलने गिरिडीह के नवजीवन अस्पताल गया था और उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की थी. उनके आकस्मिक निधन की सूचना से बेहद व्यथित और स्तब्ध हूँ. यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है. कहा कि तिलकधारी बाबू एक सच्चे जनसेवक थे, जिन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में जनता की सेवा को ही अपना धर्म माना. मंत्री ने उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola