मिहिजाम पुलिस ने रामनवमी को लेकर किया फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन
मिहिजाम पुलिस ने रामनवमी को लेकर किया फ्लैग मार्च

मिहिजाम. रामनवमी को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर मिहिजाम पुलिस ने नगर में फ्लैग मार्च किया.

विज्ञापन

मिहिजाम. रामनवमी को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर मिहिजाम पुलिस ने नगर में फ्लैग मार्च किया. थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे के नेतृत्व में जिला पुलिस बल व आईआरबी के जवानों ने स्टेशन चौक, मेन रोड, मस्जिद रोड, हटिया पीबी रोड आदि इलाके में फ्लैग मार्च किया. इस दौरान पुलिस ने आम लोगों से शांति बनाए रखने व अफवाहों से दूर रहने की अपील की है. थाना प्रभारी ने बताया कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. किसी प्रकार से शांति भंग करने के प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. पुलिस प्रशासन ऐसे तत्वों से निबटने के लिए पूरी तरह तैयार है. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से निर्भिक होकर त्योहार का आनंद लेने की अपील की. आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गये हैं. किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें. .

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola