मिहिजाम : आपसी भाईचारे के संदेश साथ मनायी गयी ईद

Updated:
विज्ञापन
मिहिजाम : आपसी भाईचारे के संदेश साथ मनायी गयी ईद

मिहिजाम. ईद का त्योहार नगर सहित ग्रामीण इलाकों में आपसी भाईचारे के संदेश साथ मनाया गया.

विज्ञापन

मिहिजाम. ईद का त्योहार नगर सहित ग्रामीण इलाकों में आपसी भाईचारे के संदेश साथ मनाया गया. लोगों ने ईद-उल-फितर की नमाज अदा कर एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी. नगर के रेलपार स्थित ईदगाह एवं ढेकीपाड़ा के हबीब नगर ईदगाह में मुस्लिम समुदाय ने ईद की विशेष नमाज अदा की, जिसमें सभी आयु वर्ग के रोजेदारों ने बडी संख्या में भाग लिया. हटिया ईदगाह में जामा मस्जिद के इमाम बिलाल कादरी ने विशेष नमाज अदा करायी. उन्होंने दुनिया मेंं सुख शांति व अमन चैन की दुआ मांगी. थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे हटिया ईदगाह पर पुलिस बलों के साथ मौजूद रहे. मौके पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कमल गुप्ता, उपाध्यक्ष महावीर राय, प्रो कैलाश साह, दिनेश यादव, शांति देवी, रजाउल रहमान, दानिश रहमान, सब्बीर अहमद आदि थे. वार्ड-10 में ईद मिलन समारोह का आयोजन मिहिजाम. ईद के अवसर पर नगर के वार्ड नंबर-10 में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया. लोगों ने एक-दूसरे से गले मिल ईद की मुबाकरबाद दी. समारोह में सेवईयां खिलाकर खुशी साझा की गयी. नगर के 10 नंबर वार्ड स्थित मस्जिद रोड में वार्ड पार्षद संयोगिता देवी के द्वारा ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर मौजूद पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कमल गुप्ता ने ईद की बधाई दी. कहा ईद का त्योहार हमें आपसी मेल जोल, त्याग और इंसानियत का संदेश देता है. मौके पर रोहित साव, राजवीर पटेल, अमन खान, दानिश खान आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola