ग्राम प्रधानों की समस्याओं पर सीएम को दिया ज्ञापन

Updated at : 31 Jul 2024 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों की समस्याओं पर सीएम को दिया ज्ञापन

परंपरागत ग्राम प्रधानों की विभिन्न समस्याओं व मांगों को लेकर पूर्व सांसद फुरकान अंसारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा.

विज्ञापन

जामताड़ा. परंपरागत ग्राम प्रधानों की विभिन्न समस्याओं व मांगों को लेकर पूर्व सांसद फुरकान अंसारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा. मौके पर ऑनलाइन लगान वसूली तत्काल बंद कर पुरानी व्यवस्था पुनः लागू करने की मांग की गयी. ग्राम प्रधानों ने एसपीटी एक्ट 1949 में किये गये प्रावधानों के तहत संताल परगना प्रमंडल में प्रधानों की शक्ति प्रभावी ढंग से लागू करने की अपील की है. पूर्व सांसद ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिया है कि उनकी समस्याओं और मांगों पर गंभीरता से विचार किया जायेगा. उन्होंने कहा कि कुछ मांगें मान ली गयी है. ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया. ग्राम प्रधानों ने आशा व्यक्त की है कि सरकार उनकी समस्याओं को शीघ्र ही सुलझाएगी. मौके पर अजीत दुबे, अशोक सिंह, हेमंत मुर्मू, राजमणि मंडल, शिवलाल मुर्मू, संजोती हांसदा आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola