सुहागिनों ने पति की लंबी आयु के लिए की पूजा

Updated at : 06 Jun 2024 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
सुहागिनों ने पति की लंबी आयु के लिए की पूजा

विभिन्न गांवों में गुरुवार को वट सावित्री व्रत रखकर सुहागिनों ने पति की दीर्घायु की कामना की.

विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड के विभिन्न गांवों में गुरुवार को वट सावित्री व्रत रखकर सुहागिनों ने पति की दीर्घायु की कामना की. सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष के नीचे एकत्रित हुई. इसके बाद विधिवत पूजा की. पुरोहित अजय पांडे ने बताया कि वट सावित्री व्रत रखने से परिवार के लोगों को सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है. वैवाहिक जीवन में खुशियां आती है. रेखा देवी, पुतुल देवी, बीना देवी, लक्ष्मी देवी, कौशल्या देवी, रीना देवी, संगीता देवी, गीता देवी, कोमल गुप्ता, गुड़िया गुप्ता, रीना गुप्ता, राखी गुप्ता, पुतुल देवी, संगीता देवी, सुनीता गुप्ता, अनीता गुप्ता आदि महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा की. महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा कुंडहित. प्रखंड क्षेत्र में सुहागिनों ने वट सावित्री की पूजा धूमधाम से की. सुहागिन अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए व्रत रखी. सुबह से बरगद के पेड़ के नीचे महिलाओं की भीड़ उमड़ी.अक्षत रोली से तिलक करने के बाद महिलाओं ने पंचामृत से भगवान विष्णु का पूजन वंदन किया. वट वृक्ष में धागा लपेटते हुए महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना की. पति के दीर्घायु के साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की. मिहिजाम में सुहागिनों ने की पूजा मिहिजाम. सुहागिनों ने पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री की पूजा धूमधाम से की. सुहागिनों ने नगर के कई स्थानों पर वट वृक्षों की पूजा की. स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर, कानगोई, मुध मंदिर हटिया, चेकपोस्ट शिव मंदिर आदि स्थानों पर वट सावित्री की पूजा हुई. मौके पर महिलाओं की काफी भीड उमड़ी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola