स्वच्छता को अपनी आदतों में करें शुमार : डीसी

डीसी कुमुद सहाय ने समाहरणालय सभागार में स्वच्छता को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलायी.
जामताड़ा. डीसी कुमुद सहाय ने समाहरणालय सभागार में स्वच्छता को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई. कहा कि 14 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता की थीम पर स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है. कहा कि महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था, उसमें सिर्फ राजनैतिक आजादी ही नहीं थी, बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी थी. अब हमारा कर्तव्य है कि गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करें. स्वच्छता को अपनी आदतों में शुमार करें. मौके पर एसपी एहतेशाम वकारिब, निदेशक आइटीडीए जुगनू मिंज, एसडीओ अनंत कुमार, एएसपी अमित कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




