खेल दिवस पर डीएवी में मेजर ध्यानचंद किये गये याद

Updated:
विज्ञापन
खेल दिवस पर डीएवी में मेजर ध्यानचंद किये गये याद

जामताड़ा. सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में स्काउट एवं गाइड का दीक्षांत समारोह हुआ.

विज्ञापन

जामताड़ा. सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में स्काउट एवं गाइड का दीक्षांत समारोह हुआ. कार्यक्रम में कुल 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया. इनमें से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पांच विद्यार्थियों साहब पाल, आकांक्षा शर्मा, अंकन मंडल, पीयूष मंडल और शिवांगिनी राय को विशेष प्रशस्ति-पत्र, तमगा और स्कार्फ देकर सम्मानित किया गया. इन्हें यह सम्मान झारखंड राज्य हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड के राज्य सचिव राजेश कुमार रंजन एवं प्राचार्य डॉ विजय कुमार ने प्रदान किया. विशिष्ट सहायक प्रशिक्षक का पुरस्कार अभिषेक दुबे को मिला. समारोह में संस्था के राज्य प्रशिक्षण आयुक्त मनोज तिवारी एवं जामताड़ा जिला समन्वयक राजेश कुमार यादव सहित सभी शिक्षक मौजूद थे. खेल दिवस पर भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. प्राचार्य डॉ विजय कुमार ने कहा कि ऐसे महान विभूति को उनके जन्मदिन पर हम नमन करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola