मनरेगा से संचालित योजनाओं में बरतें पारदर्शिता : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
मनरेगा से संचालित योजनाओं में बरतें पारदर्शिता : बीडीओ

नारायणपुर. प्रखंड सभागार में मंगलवार को बीडीओ मुरली यादव की अध्यक्षता में मनरेगा और आवास योजना को लेकर बैठक हुई.

विज्ञापन

नारायणपुर. प्रखंड सभागार में मंगलवार को बीडीओ मुरली यादव की अध्यक्षता में मनरेगा और आवास को लेकर बैठक हुई. बीडीओ ने पंचायतवार मनरेगा की योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि मनरेगा से संचालित योजनाओं का नियमित रूप से संबंधित मनरेगा पदाधिकारी निरीक्षण करें. सभी कनीय अभियंता बिना योजना देखे मास्टर रोल निर्गत करने की अनुमति नहीं दें. बागवानी योजना काफी सार्थक सिद्ध हो रहा है, जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसके अनुरूप काम करना है. वहीं पीएम आवास की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन्हें राशि मिल गयी है, उनके आवास निर्माण शीघ्र पूर्ण हो इसके लिए काम करना है. अबुआ आवास योजना में जिनको राशि मिल गयी है उनके निर्माण में तेजी लानी है. मौके पर बीपीओ वाणीव्रत मित्रा और करुणा कुमारी, एइ कुमार अनुराग, प्रखंड समन्वयक शैलेश कुमार और नरेश सोरेन, जेइ अमित कुमार, जितेंद्र टुडू, सुमन पंडित, रवि उरांव, राहुल कुमार सिन्हा, कैलाश कुमार मंडल, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola