डीएवी में मनायी गयी महात्मा हंसराज जयंती

जामताड़ा. सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा में महात्मा हंसराज की जयंती मनायी गयी.
संवाददाता, जामताड़ा. सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा में महात्मा हंसराज की जयंती मनायी गयी. प्राचार्य डॉ विजय कुमार ने महात्मा हंसराज के चित्र पर माल्यार्पण किया.विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भी उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. प्राचार्य ने महात्मा हंसराज के जीवनवृत्त एवं कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया, कहा कि हंसराज का जन्म ब्रिटिश भारत के पंजाब के होशियारपुर जिले के बजवाड़ा में 19 अप्रैल, 1864 को हुआ था. अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने नौकरी करने के बजाय दयानंद एंग्लो वैदिक शिक्षा ट्रस्ट के अधीन डीएवी शिक्षण संस्थान का शुभारंभ किया. इस कार्य में उनके सहयोगी थे गुरुदत्त विद्यार्थी. वे महान शिक्षाविद्, आर्यसमाजी और समाजसेवी थे. लगातार पच्चीस वर्षों तक डीएवी कॉलेज के प्राचार्य के रूप में कार्य किया. वहीं संगीत शिक्षक स्नेह प्रभात दुबे ने विद्यार्थियों के साथ भजन प्रस्तुत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




