मुरलीपहाड़ी में मना भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मुरलीपहाड़ी. भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी धूमधाम व उल्लास के साथ मनाई गयी.
मुरलीपहाड़ी. भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी धूमधाम व उल्लास के साथ मनाई गयी. इस मौके पर मंदिरों व घरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की झांकियां सजाई गयी. भक्तों ने उनके जन्म की खुशी में उपवास रखकर मंदिरों व घरों पर पूजा की. इस पर्व को लेकर कई दिनों से ही लोगों में उत्साह था. बाजार से सजावटी सामान खरीदा जा रहा था. भगवान श्रीकृष्ण के चित्र, मूर्तियां खरीदी जा रही थी. छोटे बच्चों को नन्हें कान्हा की तरह सजाने का ड्रेस खरीदा जा रहा था. शनिवार की सुबह से ही भक्तों ने उपवास रखा. घरों व मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म संबंधी गीत व भजन बजाए गए. ग्राम अंबाटांड़ श्री श्री 1008 गोपाल लाल जी मंदिर में कान्हा के गूंजते भजन माहौल को भक्तिमय बना रहे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










