वीरग्राम में 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन संपन्न

सदर प्रखंड के वीरग्राम के काली मंदिर प्रांगण में 24 प्रहर आयोजित अखंड हरिनाम संकीर्तन सोमवार को समापन
जामताड़ा. सदर प्रखंड के वीरग्राम के काली मंदिर प्रांगण में 24 प्रहर आयोजित अखंड हरिनाम संकीर्तन सोमवार को समापन हुआ. इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल मुख्य रूप से भाग लिया. इस दौरान मशहूर कीर्तनियां द्वारा बांग्ला कीर्तन का भव्य रूप से प्रस्तुति दी गयी. कीर्तनियां द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया गया. भक्त रघुनाथ का भगवान श्रीकृष्ण से मिलन का पाला कीर्तन के माध्यम से वर्णन करते हुए कहा कि भगवान हमेशा भक्त की परीक्षा लेते हैं, बावजूद भक्ति का नहीं छोड़ने वाले भक्त का दास बन जाते हैं. मौके पर वीरेंद्र मंडल ने कहा कि जीवन काल में कितनी विपत्ति क्यों नहीं आ जाये. हम सब को भगवान की भक्ति का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए और अपने धर्म और संस्कृति से हमेशा जुड़कर रहना चाहिए. सांसारिक जीवन में हमें सत्कर्म, परोपकार और जीवों के प्रति दया का भावना रखना चाहिए. मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




