ePaper

बिंदापाथर में मूर्ति स्थापित कर की गयी लक्खी पूजा

Updated at : 06 Oct 2025 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
बिंदापाथर में मूर्ति स्थापित कर की गयी  लक्खी पूजा

बिंदापाथर. प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को कोजागरी, लक्खी पूजा श्रद्धा के साथ की गयी.

विज्ञापन

बिंदापाथर. प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को कोजागरी, लक्खी पूजा श्रद्धा के साथ की गयी. यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समृद्धि, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश भी देता है. विभिन्न लक्ष्मी मंदिरों सहित हरनादह, बिंदापाथर, मझलाडीह, खेड़िया, खैरा, धसनियां गांवों में श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की. हर घर में दीपक के लौ, भक्ति गीत गाकर खुशहाली की कामना की गयी. गृहस्थ परिवारों ने भी अपने घरों में माता लक्ष्मी की आराधना की. सत्यनारायण व्रत कथा का पाठ और रात्रि जागरण का आयोजन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola