ePaper

ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बने कृष्ण तिवारी, उपाध्यक्ष बने रमेश तिवारी

Updated at : 24 Aug 2025 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बने कृष्ण तिवारी, उपाध्यक्ष बने रमेश तिवारी

बैठक में देवघर, जामताड़ा एवं दुमका जिले के सदस्य शामिल हुए. इस दौरान समाज के विकास और उन्नयन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रूप से चर्चा हुई.

विज्ञापन

मुरलीपहाड़ी. आठगावां कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की बैठक रविवार को सिरसा गांव में हुई. इसकी अध्यक्षता कृष्ण प्रसाद तिवारी ने की. इसमें देवघर, जामताड़ा एवं दुमका जिले के सदस्य शामिल हुए. इस दौरान समाज के विकास और उन्नयन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रूप से चर्चा हुई. समाज के अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद तिवारी ने कहा कि विभिन्न जिलों में फैले हुए समाज के सदस्यों को एक संगठन में प्रयोग कर हमें आगे बढ़ाना है. वर्तमान समय में समाज की उन्नति के जो रास्ते हैं, वह कैसे तैयार हो सकते हैं. उस पर समय-समय पर गहन मंथन विचार होना चाहिए. उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का जो कार्य है, वह कार्य भी चले. बैठक में नयी कार्यकारिणी बनने पर विशेष रूप से चर्चा हुई. समाज के सक्रिय सदस्यों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये. सदस्यों ने सभी जिले के विभिन्न गांव से आए सदस्यों को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया और पदाधिकारी का भी चयन किया. सर्वसम्मति से समाज के अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद तिवारी, उपाध्यक्ष रमेश कुमार तिवारी, रघुनाथ दुबे, सचिव कार्तिक तिवारी, संयुक्त सचिव संतोष तिवारी, किशोरी प्रसाद तिवारी, उप सचिव राजेश तिवारी, संगठन मंत्री हरिकिशोर पांडेय, संगठन मंत्री विनोद राय अशोक ओझा विनय तिवारी, सह संयोजक विमल कुमार पांडे, कोषाध्यक्ष कार्तिक प्रसाद तिवारी, उप कोषाध्यक्ष रामधन चौबे, अंकेक्षक देवव्रत मिश्र, विवेकानंद मिश्र, मीडिया प्रभारी महेश मिश्रा, अमरनाथ मिश्रा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ पदाधिकारी ध्रुव तिवारी मनोनीत किए गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BINAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BINAY KUMAR

BINAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola