अपराध नियंत्रण में कारगर साबित होगा खुदमल्लिका पुलिस चेकपोस्ट : स्पीकर

कुंडहित. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने समोवार को बंगाल सीमा से सटे खुदमल्लिका में अंतरराज्यीय पुलिस चेकपोस्ट का उद्घाटन किया.
बंगाल सीमा से सटे कुंडहित में अंतरराज्यीय पुलिस चेकपोस्ट का उद्घाटन प्रतिनिधि, कुंडहित. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने समोवार को बंगाल सीमा से सटे खुदमल्लिका में अंतरराज्यीय पुलिस चेकपोस्ट का उद्घाटन किया. उद्घाटन से पूर्व उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस अवसर पर एसपी राजकुमार मेहता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि खुदमल्लिका एक महत्वपूर्ण अंतरराज्यीय मार्ग है, जो झारखंड और पश्चिम बंगाल को जोड़ती है. इस मार्ग पर लोगों की आवाजाही काफी अधिक रहता है. सुरक्षा के उद्देश्य से इस चेकपोस्ट का निर्माण किया गया है. उन्होंने कहा कि अपराधी अक्सर एक राज्य में वारदात कर दूसरे राज्य में चले जाते हैं, ऐसे में यह चेकपोस्ट अपराध नियंत्रण में कारगर साबित होगा. राज्य सरकार पुलिस व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. पुलिस बल को दोपहिया और चारपहिया वाहन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे वे अपने कर्तव्यों का बेहतर निर्वहन कर सकें. भविष्य में इस चेकपोस्ट को थाना में तब्दील करने की संभावना भी जताई. साथ ही खुदमल्लिका में एग्रो प्रोसेसिंग हब स्थापित करने की योजना पर भी काम चल रहा है, जिससे क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा. वहीं, एसपी ने बताया कि जामताड़ा जिले में कई ऐसे मार्ग है, जो सीधे बंगाल से जुड़ते हैं, जहां पहले सुरक्षा व्यवस्था का अभाव था. अब विभिन्न स्थानों पर चेकपोस्ट बनाए जा रहे हैं, जिससे अपराध पर नियंत्रण और मजबूत होगा, जल्द ही मुंडाबेढ़िया में भी एक नया चेकपोस्ट बनाया जायेगा. उन्होंने राज्य सरकार और विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़कों के विकास और नये वाहनों की उपलब्धता से पुलिस की कार्यक्षमता में काफी सुधार हुआ है. पुलिस समय पर घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई कर पा रही है. खुदमल्लिका चेकपोस्ट पर पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की जा रही है, यहां 24 घंटे चार पुलिस जवान तैनात रहेंगे, जिससे आसपास के ग्रामीण अपनी समस्याएं यहीं दर्ज करा सकेंगे. आपात स्थिति में 112 नंबर पर कॉल करने पर 15 मिनट के भीतर पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जायेगी. कार्यक्रम का संचालन नाला एसडीपीओ मनोज कुमार महतो ने किया. मौके पर कुंडहित थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, बागडेहरी थाना प्रभारी प्रदीप राणा, नाला थाना प्रभारी राजीव रंजन, जिला परिषद सदस्य वंदना खान, झमुमो प्रखंड अध्यक्ष ऑफिसर हेंब्रम, सचिव कुतुबुद्दीन खान, विधायक प्रतिनिधि शरम मंडल, मुखिया सरला मरांडी, कांग्रेस नेत्री पूर्णिमा धर सहित अन्य मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




