फतेहुर में केसीसी ऋण वितरण सुस्त, 470 नये आवेदन में मात्र 263 स्वीकृत

फतेहपुर. प्रखंड क्षेत्र में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के तहत ऋण वितरण की रफ्तार अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच पाई है.
राजेश चौधरी, फतेहपुर. प्रखंड क्षेत्र में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के तहत ऋण वितरण की रफ्तार अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच पाई है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रखंड के विभिन्न बैंकों में कुल 470 नये आवेदन केसीसी के लिए भेजे गये, लेकिन इनमें से केवल 263 आवेदकों के ही ऋण स्वीकृत हो सका. इससे बड़ी संख्या में किसानों को योजना का लाभ अब भी नहीं मिल पाया है. जानकारी के अनुसार, प्रखंड के बैंकों की ओर से 574 पुराने केसीसी खातों का नवीनीकरण किया गया है. इस प्रकार नये और नवीनीकृत खातों को मिलाकर कुल 3 करोड़ 7 लाख 92 हजार रुपये का ऋण वितरण किया गया है. हालांकि यह आंकड़ा सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य और किसानों की वास्तविक जरूरतों के मुकाबले कम है. यदि इसी तरह स्थिति बनी रही, तो सरकार की महत्वाकांक्षी केसीसी योजना का उद्देश्य अधूरा रह सकता है. जरूरत है कि बैंक प्रक्रिया को सरल बनाये और पात्र किसानों को शीघ्र ऋण उपलब्ध कराये. प्रखंड स्तर पर बैंकों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के निर्देश देने की आवश्यकता महसूस की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ मिल सके. बोले प्रभारी बीएओ फतेहपुर प्रखंड के प्रभारी बीएओ ने कहा कि केसीसी ऋण वितरण किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. कई मामलों में दस्तावेजों की कमी, भूमि संबंधी त्रुटियां और पात्रता मानदंड पूरे नहीं होने के कारण आवेदन लंबित या अस्वीकृत हो जाते हैं. आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने का प्रयास किया जा रहा है. -हरिपद रुईदास, प्रभारी बीएओ, फतेहपुर – बैंकों को भेजे गए आवेदन है. बैंक का नाम आवेदन स्वीकृत एसबीआई फतेहपुर 150 50 एसबीआइ पालाजोरी बस्ती 28 32 एसबीआइ बिंदापाथर 59 19 ग्रामीण बैंक फतेहपुर 12 12 ग्रामीण बैंक मोहनाबांक 7 5 बैंक ऑफ इंडिया 80 30 इंडियन बैंक धसनियां 15 0 एसबीआइ बाबूपुर 119 50
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




