हरनादह आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका बनीं कविता

Updated:
विज्ञापन

बिंदापाथर. फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत बिंदापाथर पंचायत के हरनादह एवं चापुड़िया पंचायत के धावा में आंगनबाड़ी सहायिका चयन को लेकर आमसभा हुई.

विज्ञापन

बिंदापाथर. फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत बिंदापाथर पंचायत के हरनादह एवं चापुड़िया पंचायत के धावा में आंगनबाड़ी सहायिका चयन को लेकर आमसभा हुई. पर्यवेक्षक रूपाली कुमारी की उपस्थिति में आमसभा हुई. आमसभा में बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे. पर्यवेक्षिका ने चयन के नियमावली की जानकारी दी. हरनादह केंद्र के लिए एक मात्र कविता कुमारी ने सहायिका पद के लिए आवेदन किया, जिसे निर्विरोध रूप से सहायिका पद के लिए चयन कर लिया गया. वहीं धावा गांव में एक भी उम्मीदवार नहीं रहने के कारण चयन रद्द हो गया. मौके पर सेविका प्रतिमा देवी, ग्राम प्रधान लखन महतो, उर्मिला देवी, बसंती देवी, गायत्री देवी, इंद्रजीत महतो, अजीत महतो, रवींद्र महतो मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola