ePaper

राष्ट्रीय आर्म रैसलिंग प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने जीता पांच पदक

Updated at : 04 Sep 2025 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय आर्म रैसलिंग  प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने  जीता पांच पदक

लुधियाना शहर में आयोजित 47वां राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड के चार खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में पांच पदक प्राप्त किया.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. 29 से 31 अगस्त तक पंजाब के गुरु नानक देव भवन लुधियाना शहर में आयोजित 47वां राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड के चार खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में पांच पदक प्राप्त किया. इसमें सूर्यभान सिंह रजत पदक, कृष सरकार राइट एवं लेफ्ट हैंड के दोनों वर्ग में कांस्य पदक, अनिमा हेंब्रम कांस्य पदक, अरमान तिवारी कांस्य पदक प्राप्त करने में सफल रहे. राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले झारखंड राज्य के खिलाड़ियों, कोच, टीम मैनेजर के जामताड़ा पहुंचने पर उनका जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर भव्य अभिनंदन एवं स्वागत किया गया. आर्म रैसलिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव दीपक दुबे ने बताया कि 20 सदस्यीय झारखंड टीम के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपने-अपने भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. वहीं चार खिलाड़ी पांच पदक प्राप्त करने में सफल रहे. आर्म रैसलिंग खेल झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों में नित्य-प्रतिदिन बहुत ही तेजी से प्रचार-प्रसार एवं विकसित किया जा रहा है. राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले झारखंड राज्य के खिलाड़ियों के साथ-साथ पदक विजेता खिलाड़ियों को आर्म रैसलिंग एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के अध्यक्ष रवि शंकर, कोषाध्यक्ष अमित राय, सुरजीत झा, राजेश कुमार सिंह, संजीव कुमार झा, डॉ भास्कर चांद, अनिल कुमार, संजीत कुमार घोष, सूरज कुमार पासवान, आशुतोष झा ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola