हाइटेंशन तार की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री हुआ घायल

उपचार के लिए नारायणपुर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया
नारायणपुर. थाना क्षेत्र के डाभाकेंद्र में रविवार को विद्युत आपूर्ति में खराबी को ठीक करने के क्रम में बिजली मिस्त्री मोहम्मद मंसूर अंसारी 11000 तार की चपेट में आने से घायल हो गया. तत्काल उन्हें उपचार के लिए नारायणपुर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है. जहां उपचार के बाद बिजली मिस्त्री की हालत ठीक है. बता दें कि यह पहली घटना नहीं है, इससे पूर्व भी विद्युत कर्मी कार्य के दौरान घायल हो चुके हैं. बावजूद विभाग विद्युत मिस्त्रियों की सुरक्षा के लिए ठोस पहल नहीं कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










