करंट लगने से किशोर घायल, सीएचसी में भर्ती

दीवार से कूदने के दौरान बिजली के तार की चपेट में आकर घायल हो गया
नारायणपुर. प्रखंड परिसर के खेल मैदान में बिजली की चपेट में आने से किशोर घायल हो गया. घटना सोमवार शाम की है. जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर निवासी साहेबलाल मरांडी का पुत्र विजय मरांडी (14) क्रिकेट मैच देख कर घर जा रहा था. तभी दीवार से कूदने के दौरान बिजली के तार की चपेट में आकर घायल हो गया. हालांकि इस दौरान मौजूद लोगों ने तुरंत बालक को उठा लिया. मौके पर बीडीओ मुरली यादव और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एके सिंह घायल बालक को सीएचसी लेकर गये, जहां घायल बालक का उपचार किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










