बिंदापाथर के नये थाना प्रभारी बने बालाजी राजहंस

एसपी अनिमेष नैथानी ने कुंदन कुमार वर्मा को निलंबित कर दिया था
बिंदापाथर. नये थाना प्रभारी के रूप में बालाजी राजहंस ने सोमवार को योगदान दिया. 2018 बैच के एसआइ बालाजी राजहंस पूर्व थाना प्रभारी कुंदन कुमार वर्मा के स्थान पर योगदान दिया है. मालूम हो कि पिछले दिनों बिंदापाथर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में अवैध शराब निर्माण व भारी मात्रा में शराब निर्माण की सामग्री बरामद होने के बाद एसपी अनिमेष नैथानी ने कुंदन कुमार वर्मा को निलंबित कर दिया था. इसके बाद नये थाना प्रभारी के रूप में बालाजी राजहंस को पदस्थापित किया गया. अभाविप के सदस्यों ने नये थाना प्रभारी को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










