बीडब्ल्यूओ आवासीय विद्यालयों का करें निरीक्षण : एसडीओ

Updated:
विज्ञापन
बीडब्ल्यूओ आवासीय विद्यालयों का करें निरीक्षण :  एसडीओ

जामताड़ा. आइटीडीए कार्यालय में एसडीओ सह प्रभारी डीएसओ अनंत कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी (बीडब्ल्यूओ) की बैठक हुई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामताड़ा. आइटीडीए कार्यालय में एसडीओ सह प्रभारी डीएसओ अनंत कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी (बीडब्ल्यूओ) की बैठक हुई. इस अवसर पर उन्होंने सभी संचालित योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की. सभी बीडबल्यूओ को निर्देश दिया कि कल्याण विभाग से संचालित आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों का सप्ताह में एक दिन निरीक्षण अवश्य करें. निरीक्षण प्रतिवेदन कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे. उन्होंने मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के लाभुकों का स्थल जांच पूर्ण मंतव्य के साथ संबंधित बीडीओ के माध्यम से कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साइकिल वितरण योजना के लिए बीडीओ से समन्वय स्थापित कर प्रखंडवार वितरण कैंप लगाने का निर्देश दिया. बिरसा आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण पारदर्शिता बरतने को कहा. कहा कि किसी भी परिस्थिति में योजना का दोहरीकरण ना हो, यह सुनिश्चित करें. उन्होंने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत सीएचसी में एमओआइसी से समन्वय स्थापित कर ज्यादा से ज्यादा आवेदन पत्रों को संग्रहित करने काे कल्याण विभाग से संचालित सभी योजनाओं का निरीक्षण कर प्रतिवेदन कार्यालय को उपलब्ध करायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola