घायल पूर्व हाॅकी खिलाड़ी एरिक लकड़ा का निधन, लोगों ने विरोध प्रदर्शन

Updated at : 31 Mar 2026 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
घायल पूर्व हाॅकी खिलाड़ी एरिक लकड़ा का निधन, लोगों ने विरोध प्रदर्शन

मिहिजाम. घायल चिरेका कर्मी व पूर्व हाॅकी खिलाड़ी एरिक लकड़ा की सोमवार की देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गयी.

विज्ञापन

फोटो – 19 सीसीटीवी फुटेज में कार व बाईक सवार बदमाश, 20 चित्तरंजन थाना के बाहर विरोध जताते लोग प्रतिनिधि, मिहिजाम घायल चिरेका कर्मी व पूर्व हाॅकी खिलाड़ी एरिक लकड़ा की सोमवार की देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गयी. वे दुर्गापुर के एक अस्पताल में पिछले 22 दिनों से भर्ती थे. उनकी मौत की खबर से चित्तरंजन में शोक की लहर दौड़ गयी. साथ ही घटना के विरोध में लोगों के बीच जबरदस्त गुस्सा भी फुट पड़ा. मंगलवार को विरोध में मृतक के शव के साथ सड़क जाम कर चित्तरंजन थाना के बाहर प्रदर्शन किया गया. चित्तरंजन रेलनगरी में आठ मार्च की रात अशोक एवेन्यू में ओवल मैदान के निकट उनकी कार को रोक कर उन पर रॉड से हमला हुआ था. हमले में गंभीर रूप से घायल एरिक लकड़ा को इलाज के लिए केजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बेहतर इलाज के लिए उन्हें दुर्गापुर रेफर कर दिया गया था. मंगलवार की शाम उनका पार्थिव शरीर चित्तरंजन आने पर रेलनगरी के 3 नंबर गेट पर परिजनों व शुभचिंतकों ने शव वाहन को बीच सड़क पर रोकर आवागमन बाधित कर दिया. सड़क जाम होने से चित्तरंजन आसनसोल मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया. सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. सड़क जाम की सूचना पर पुलिस व आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे. प्रदर्शनकारी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर परिजनों के साथ न्याय करने की मांग कर रहे थे. पुलिस के द्वारा काफी समझाने के बाद सड़क जाम हटाया गया. इसके बाद प्रदर्शनकारी शव को लेकर चित्तरंजन थाने पहुंच गये. लोगों की भारी भीड़ व गुस्से का आलम को देख चित्तरंजन थाना गेट को बंद कर दिया गया था. भीड़ शव को थाना परिसर में रखना चाह रही थ. इसी दौरान लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. हालात को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाया गया. इस बीच चित्तरंजन थाना प्रभारी शेख इस्माइल ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. अभी आरोपी फरार है. एक-दो दिनों में वारंट निर्गत करा कर गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. थाना प्रभाराी के आश्वासन के बाद विरोध जता रहे लोगों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया. इस मामले में चित्तरंजन थाने में कांड संख्या 3/2026 , 11 मार्च 2026 के तहत मृतक की पत्नी तारामनी लकड़ा की शिकायत पर दर्ज की गयी थी. प्राथमिकी में तीन युवकों द्वारा मिलकर हमले काे अंजाम देने का आरोप लगा है. एरिक की मौत के बाद अब प्राथमिकी हत्या में तब्दील होगा. इधर एरिक लकड़ा की मौत से परिजन बेहाल है. पत्नी तारामनी लकड़ा ने कहा कि उन्हें न्याय चाहिए. इस प्रकार की घटना किसी अन्य परिवार के साथ नहीं हो. परिजनों का कहना है कि जब पुलिस को घटना की सीसीटीवी फुटेज मिल गए हैं. घटना में शामिल लोगों की पहचान पुलिस ने कर ली है. एसी दिशा में घटना के 22 दिनों बाद भी आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार क्यों नहीं किया है? पुलिस घटना के कारणों का खुलासा भी नहीं कर रही है.

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola